जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा के होनहार छाए।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। जहाँ कृतिका ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, रितिका ने 94.7 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान , जबकि वंशिका ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान व अंशिका ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्या श्री मती अंजू रत्न जी ने सराहनीय वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ , विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना करते हुए अभिभावकों सहित टीचर्स को इसके लिए बधाई दी।



