दिव्यांशी व अपूर्वा खेलेंगीं जिला स्तरीय वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कांगड़ा की बारहवीं कक्षा की आर्ट्स संकाय की दिव्यांशी व अपूर्वा का चयन जिला स्तरीय वनडे वीमेन क्रिकेट सीनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो की जिला ऊना में अपना दम खम दिखायेंगी।इसके लिए प्रधानाचार्या व स्टॉफ ने उनको व उनके कोच मिस्टर रोहित नेगी को बधाई दी।

जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा के होनहार छाए।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। जहाँ कृतिका ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, रितिका ने 94.7 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान , जबकि वंशिका ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान व अंशिका ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्या श्री मती अंजू रत्न जी ने सराहनीय वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ , विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना करते हुए अभिभावकों सहित टीचर्स को इसके लिए बधाई दी।

‘ ढाई आखर’ में पलक ने झटका तृतीय स्थान।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा में डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “डिजिटल युग में पत्र -लेखन का अनूठा आनंद ” विषय पर राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन पोस्ट ऑफिस काँगड़ा के इंस्पेक्टर श्री संदीप कुमार जी की देख रेख में करवाया गया। जिसमें बारहवीं की साइंस संकाय की पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया । जिसके लिए उसे नकद राशि पांच हजार व सर्टिफिकेट देकर इंस्पेक्टर संदीप कुमार जी द्वारा नवाजा गया। प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टॉफ ने इस उपलब्धि के लिए पलक को बधाई दी।

