अरि मर्दन रणभूमि में, छवि चढ़ती दिन-रात।
सिंह समान प्रताप थे, जय-जय महाराणा प्रताप।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा में महाराणा प्रताप की जयंती पर लोटस हाऊस की तरफ से विद्यार्थियों द्वारा कविताओं, पोस्टरमेकिंग ,व भाषणों के माध्यम से सन्देश दिया कि वीर सपूत महाराणा प्रताप जी की गाथाएं हर भारतीय को न केवल प्रेरणा देती है ,बल्कि यह भी सिखाती है कि राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान औऱ साहस की भावना भी पैदा होती है। लोट्स हाऊस के टीचर्स के साथ विद्यार्थियों ने सबको वीर सपूत महाराणा प्रताप जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।





































