जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा में पंडित गुरूदत्त विद्यार्थी की पुण्य स्मृति पर आर्य समाज के उद्देश्यों को पूरा करने में सदैव कार्यरत रहने का लिया प्रण।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा में पंडित गुरूदत्त विद्यार्थी की पुण्य स्मृति पर हवन यज्ञ के साथ जैस्मिन हाउस की तरफ़ से विद्यार्थियों ने आर्यसमाज के नियमों, आर्यसमाज के उद्देश्यों ओर आर्यसमाज की परम्पराओं के बारे में जानकर हिन्दू धर्म के विस्तार में अपने योगदान का प्रण लिया। वहीं स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती जी , आर्यसमाज व गुरूदत्त विद्यार्थी जी के ऊपर पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीचर्स में मिसेज़ सारिका ग्रोवर,जी,मिसेज़ मीनाक्षी वर्मा जी ,विद्यार्थियों सहित स्कूल की प्रधानाचार्या श्री अंजू रत्न जी ने अपने सम्बोधन में पंडित गुरुदत्त की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद्चिन्हों पर चलने के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भगवान से मनोकामना की।





