” माँ के हाथों में मन्नत है,माँ के हाथों में जन्नत है “
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कांगड़ा में मातृ दिवस पर माँ की ममता को सलाम।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कांगड़ा में मातृ दिवस के साथ टेक्नोलॉजी दिवस व बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर ट्यूलिप हॉउस के नौनिहालों ने पोस्टर मेकिंग, कविताओं एवं अपने अपने भाषणों के माध्यम से माँ की ममता व उसके हमारे जीवन में योगदान के संदेश के साथ कहा , कि इस दुनिया में माँ की ममता और वात्सल्य के समान कोई दूसरी चीज नही है। मुश्किल के वक्त में जब इंसान का साथ सभी छोड़ देते है, तब केवल माँ ही हमारी सहायक होती है। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्री मती अंजू रत्न जी ने कहा कि धरती पर मौजूद प्रत्येक इंसान का अस्तित्व, माँ के कारण ही है। माँ के जन्म देने पर ही मनुष्य धरती पर आता है और माँ के स्नेह दुलार और संस्कारों में मानवता का गुण सीखता है। हमारे हर विचार और भाव के पीछे माँ द्वारा रोपित किए गए संस्कार के बीज हैं, जिनकी बदौलत हम एक अच्छे इंसान की श्रेणी में आते हैं,के साथ कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और स्मार्ट डिवाइस इत्यादि नई टेक्नोलॉजियों के साथ, हम एक ऐसे युग की दिशा में बढ़ रहे हैं जहां मनुष्य का जीवन पूर्ण रूप से नया दिशानिर्देश प्राप्त कर सकता है!व भगवान गौतम बुद्ध जी के उपदेशों, सिद्धांतों व शिक्षाओं को आधार बनाकर आगे बढ़ने के साथ मातृ दिवस व टेक्नोलॉजी दिवस व बुद्ध पूर्णिमा की सबको शुभकामनाएं दीं।




