क्रोध नहीं, संयम ही वीरता की असली पहचान है- जय श्री परशुराम।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कांगड़ा में भगवान परशुराम जी की जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया सच्चाई, साहस व तपस्या का संदेश।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कांगड़ा में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर लोटस हाउस की तरफ़ से विद्यार्थियों ने भाषणों व पोस्टर मेकिंग के माध्यम से भगवान परशुराम जी ,जिनको
न्याय और धर्म के प्रतीक के तौर पर पूजा जाता है। और उनका जीवन सच्चाई, साहस और तपस्या का संदेश देता है। उनके पदचिन्हों पर चलने के साथ भगवान परशुराम की कृपा आप पर बनी रहे के साथ परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

