आओ हम सब मिलकर, ये संकल्प उठाये,धरती माँ को फिर से सुंदर और स्वच्छ बनाये।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कांगड़ा में “सबको होश में लाना है पृथ्वी को बचाना है ” का दिया नारा।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कांगड़ा में विश्व पृथ्वी दिवस पर इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के अंर्तगत जैस्मिन हाउस की तरफ से नौनिहालों द्वारा भाषणों, पोस्टर मेकिंग ,स्लोगन एवं नो प्लास्टिक व पृथ्वी को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न एक्टिविटीज़ का आयोजन कर शिक्षकों सहित नौनिहालों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रण लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्री मती अंजू रत्न जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्णिम भविष्य की कल्पना तभी वास्तविक रूप लेगी, जब हम हमारी पृथ्वी का सही से ध्यान रखेंगे।






