माँ का प्यार वह रोशनी है, जो हर अंधेरे में रास्ता दिखाती है” ![]()
जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में मातृत्व दिवस पर विशेष आयोजन l
ममता, त्याग और निस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति “माँ” को समर्पित मातृत्व दिवस के अवसर पर जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में लोटस हाउस द्वारा एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को प्रेम, सम्मान और अपनत्व की भावनाओं से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ एवं अभिभाषण के माध्यम से माँ के महत्व को अत्यंत सुंदर और मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की भावपूर्ण अभिव्यक्तियों ने यह संदेश दिया कि माँ का स्नेह जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और सबसे अनमोल उपहार है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने माँ के त्याग, संघर्ष और असीम प्रेम को शब्दों और कला के माध्यम से जीवंत कर दिया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। विद्यालय परिवार ने सभी माताओं को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रेम और योगदान को जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।











