‘ ढाई आखर’ में पलक ने झटका तृतीय स्थान।
जीएवी सीनियर सेकैंडरी स्कूल काँगड़ा में डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “डिजिटल युग में पत्र -लेखन का अनूठा आनंद ” विषय पर राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन पोस्ट ऑफिस काँगड़ा के इंस्पेक्टर श्री संदीप कुमार जी की देख रेख में करवाया गया। जिसमें बारहवीं की साइंस संकाय की पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया । जिसके लिए उसे नकद राशि पांच हजार व सर्टिफिकेट देकर इंस्पेक्टर संदीप कुमार जी द्वारा नवाजा गया। प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टॉफ ने इस उपलब्धि के लिए पलक को बधाई दी।


