“नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो” : जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता अभियान l
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जैस्मिन हाउस की ओर से जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्किट, पोस्टर मेकिंग और भाषणों के माध्यम से तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में प्रभावशाली संदेश दिया।प्रधानाचार्या श्री मती अंजू रतन जी व एंटी टोबैको नोडल ऑफिसर मिस्टर राकेश ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई।







