जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा की पूर्व छात्रा शिवानी ने प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता l
कांगड़ा। जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा की पूर्व
जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा की पूर्व छात्रा शिवानी (सत्र 2017-18, कला संकाय) का चयन हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा आर्ट्स पद के लिए कमीशन के माध्यम से हुआ है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रधानाचार्या सहित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिवानी की यह सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उन्होंने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है l

