अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा में योगाभ्यास l
कांगड़ा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया l इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस की प्रवक्ता मिसेज़ सारिका ग्रोवर, संस्कृत की प्रवक्ता मिसेज़ सीमा, तथा शिक्षिकाओं मिस आरजू, मिसेज़ शिल्पा एवं अंकिता ने विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया। टूलिप हाउस की शिक्षिका मिसेज़ अमिता जी ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करने के साथ अपने संदेश में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच का आधार है। नियमित योग से एकाग्रता, आत्मविश्वास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”











